Betul News: अधिकारी की शह से भाजपा नेता की चांदी, करा रहे घटिया निर्माण कार्य, सरकार को लगा रहे चूना
Betul News: BJP leader's silver with the instigation of the officer, doing shoddy construction work, defrauding the government
▪️अंकित सूर्यवंशी, आमला
Betul News: बैतूल जिले के आमला विकासखण्ड में एक ओर जहां फर्जी बिलों से वारे न्यारे किए जा रहे हैं वहीं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी ताक पर रख कर काम किए जा रहे हैं। इसका नमूना ग्राम पंचायत रम्भाखेड़ी में किये जा रहे निर्माण कार्यों में देखा जा सकता है। यहां निर्माण कार्यों को पूरी तरह से पलीता लगता दिखाई दे रहा है। यहां के ग्रामीणों का साफ कहना है कि यहाँ बनाई गई सड़कें व रपटे पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद की ग्राम पंचायत रम्भाखेड़ी में 15 वित्त से लगभग 1 लाख 18 हजार की लागत से रपटे का निर्माण किया गया। जिसमें उपयोग की गई सामग्री पूरी तरह से गुणवत्ताहीन थी। यही कारण है कि रपटे का घटिया निर्माण हुआ है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में ग्राम रम्भाखेड़ी के भाजपा नेता का पूरा-पूरा हस्तक्षेप होता है। यही नहीं निर्माण कार्य भी वही कर रहे है।
वहीं इस पूरे मामले में उपयंत्री गजेंद्र पटेल भी भाजपा नेता का ही साथ दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है की भाजपा नेता व उपयंत्री की सांठगांठ से निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। अधिकारियों द्वारा ही जब भ्रष्टाचार में सहयोग किया जा रहा है तो ग्रामीण इसकी शिकायत करने से कतरा रहे हैं।



