बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
देवरी और बरई में खेत-खलिहान में लगी आग, तीन एकड़ खेत की फसल खाक, मकान बचा

बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम देवरी और बरई मेंं गुरुवार दोपहर में एक खेत और एक खलिहान में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे किसान हीरालाल बरखड़े के गेहूं के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग में 3 एकड़ के लगभग गेहंू की फसल जल कर राख हो गई। सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जिससे आसपास की फसल बच गई।
इसी तरह दोपहर 3.30 बजे ग्राम बरई में भिकारी परिहार के खलियान में आग लग गई। सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जिससे मकान आग की चपेट में आने से बच गया। आग पर काबू पाने में फायर कर्मचारी धनराज पवार, भूपेंद्र राठौर, गिरीश पिपले, विजय बड़घरे की मुख्य भूमिका रही।



