बैतूल अपडेट

Betul News: मुलताई थाने में पदस्थ एएसआई कारण सिंह ठाकुर की अज्ञात कारणों से मृत्यु

Betul News: ASI Karan Singh Thakur posted at Multai police station died due to unknown reasons.

Multai News: मुलताई थाने में पदस्थ एएसआई कारण सिंह ठाकुर की अज्ञात कारणों से मृत्यु

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्थित मुलताई थाने में पदस्थ एएसआई करण सिंह ठाकुर की आज अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई। उन्हें पुलिसकर्मी मुलताई के सरकारी अस्पताल लाये, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था और उनका उपचार भी जारी था। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण मौत हो सकती है। फिलहाल करण सिंह ठाकुर मसोद में चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ थे।

बताया जा रहा है कि आज दोपहर लगभग 2:30 बजे उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें मुलताई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button