बैतूल अपडेट

Multai Band : बिफरे हिंदू संगठनों ने किया मुलताई बंद, RSS को आतंकी संगठन बताने का विरोध, गिरफ्तारी की मांग

Multai Band: Angry Hindu organizations hold Multai bandh, protest against calling RSS a terrorist organization, demand for arrest

Multai Band : बिफरे हिंदू संगठनों ने किया मुलताई बंद, RSS को आतंकी संगठन बताने का विरोध, गिरफ्तारी की मांग

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Multai Band : युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष निलेश साबले ने RSS को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन और बजरंग दल को गौ हत्या करने वाला संगठन बताया था। जिसको लेकर आज दो घण्टे के लिए मुलताई बंद का आव्हान किया गया। इधर मंडी में सैकड़ों की संख्या में युवक जमा हो गए और थाना पहुंचकर एफआईआर की मांग करते हुए तुरन्त गिरफ्तारी की मांग की गई है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर रही हैं।

विभिन्न हिन्दू संगठनों ने आज बंद बुलाकर विरोध दर्ज करवाया है। सैकड़ों युवा रैली के रूप में थाने पहुँचे, जहाँ एसडीओपी और टीआई को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। इधर मध्य प्रदेश निर्माण रोजगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख ने पूरे मामले में मुलताई विधायक सुखदेव पांसे की गिरफ्तारी की भी मांग की है। उनका कहना है कि जिस समय यह भाषण दिया गया, उस समय विधायक पांसे भी मंच पर मौजूद थे। इस वक्तव्य में उनकी मूक सहमति है।

Multai Band : बिफरे हिंदू संगठनों ने किया मुलताई बंद, RSS को आतंकी संगठन बताने का विरोध, गिरफ्तारी की मांगऐसे में उन पर भी मामला दर्ज होना चाहिए। इधर मुलताई पुलिस का कहना है कि मामले में विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। हिंदू संगठन ने साफ किया है कि यदि 24 घंटे के अंदर इस मामले में एफआईआर और गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Multai Band : बिफरे हिंदू संगठनों ने किया मुलताई बंद, RSS को आतंकी संगठन बताने का विरोध, गिरफ्तारी की मांगक्या है मामला (Multai Band)

मुलताई में 17 अगस्त को युवक कांग्रेस का तहसील घेराव का कार्यक्रम था। जिसमें युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष निलेश साबले ने लोगों को संबोधित करते हुए RSS को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन और बजरंग दल को गौ हत्या करने वाला संगठन बताते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button