बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाले बाल अपचारी को पकड़ा, पूड़ी बनाने की मशीन भी नहीं छोड़ी थी

बाल अपचारी से बरामद चोरी का माल और उसे पकड़ने वाले पुलिसकर्मी।

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल गंज थाना पुलिस ने चोरी के 2 मामलों का खुलासा किया है। आरोपी ने घर में से 2 मोबाइल चुराए थे। यही नहीं पूड़ी बनाने की मशीन भी उसने नहीं छोड़ी थी। आरोपी के पास से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि फरियादी महेश पिता जेठाराम अहुजा (49) निवासी राजेन्द्र वार्ड ने रिपोर्ट की थी कि 28 अप्रैल की रात्री 12 बजे वे मोबाइल बिस्तर पर रख कर सो गए थे। सुबह देखा तो मोबाइल बिस्तर पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर मोबाइल चोरी कर ले गया था।

इसी तरह अशोक राठौर निवासी भग्गूढाना ने रिपोर्ट की थी कि घटना दिनांक 18 मई की रात को कोई अज्ञात चोरी घर के अंदर से पूड़ी बनाने की मशीन व मोबाइल फोन चोरी कर ले गया है। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

बैतूल गंज थाना पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, आरोपी गिरफ्त में, 50 हजार का माल किया बरामद

अपराधों की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी संसाधनों के आधार पर एक नाबालिग बालक को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया। उससे चोरियों का कुल 22000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक सतीष कुमार अंधवान, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक संदीप, तरुण पटेल, आरक्षक नितिन, सैनिक शुभम व नितिन की रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button