बैतूल अपडेट

Betul News: आठ माह पहले मंजूर हुआ सब स्टेशन, आज तक काम चालू नहीं, ग्रामीण बोले – हम करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Betul News: The sub-station was approved eight months ago, till date the work has not started, the villagers said - we will boycott the election

Betul News: आठ माह पहले मंजूर हुआ सब स्टेशन, आज तक काम चालू नहीं, ग्रामीण बोले - हम करेंगे चुनाव का बहिष्कार ▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

माथनी के ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। उन्होंने इस मामले को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वोल्टेज की भारी परेशानी है। सब स्टेशन का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। बार-बार इसको लेकर ज्ञापन भी सौंपा जा चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए अब ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के सामूहिक बहिष्कार की घोषणा की है।

Betul News: आठ माह पहले मंजूर हुआ सब स्टेशन, आज तक काम चालू नहीं, ग्रामीण बोले - हम करेंगे चुनाव का बहिष्कार

एसडीएम तृप्ति पटेरिया को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम माथनी में RRDS योजना के अन्तर्गत 33/11 केवि के नये उपकेन्द्र निर्माण स्वीकृत हुये लगभग 8 महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक माथनी में नवीन सब स्टेशन निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। जिससे किसानों को आगामी रबी की फसलों की सिंचाई हेतु पूर्व की भांति वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ेगा। कृष्कों की वोल्टेज की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये 33/11 केवि के नये उपकेन्द्र निर्माण कार्य शीर्घ प्रारंभ करवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। काम शुरू नहीं होने पर माथनी गांव के लोगों ने निर्णय लिया है कि आगामी विधान सभा क्षेत्र 129 मुलताई में होने वाले चुनाव का सामुहिक बहिष्कार करेंगे।

Related Articles

Back to top button