मध्यप्रदेश अपडेट

LPG cylinder price: 200 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, मोदी सरकार ने घटा दिए दाम, जानें आपको कितने में मिलेगा

LPG cylinder price, LPG price cut, LPG Price Today, LPG Price in Madhya Pradesh MP News Today, LPG cylinder price Madhya Pradesh, LPG cylinder price 2023, 14 kg gas cylinder price today, lpg gas price today mp, lpg gas price today m.p. bhopal, lpg gas price today mp jabalpur, lpg gas cylinder price in mp today with subsidy, lpg cylinder price in indore,

LPG cylinder price: महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को रक्षाबंधन के पहले मोदी सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने फैसला लिया है कि रसोई गैस पर 200 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत ₹400 की सब्सिडी देने का ऐलान किया गया है।

इस तरह अब आम लोगों को 200 रुपए और उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को सिलेंडर 400 रुपए सस्ता मिलेगा। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अनुराग प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है।

यहां देखें मंत्री ने क्‍या कहा (LPG cylinder price)

देशभर में 200 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर (LPG cylinder price)

पीएम मोदी ने फैसला लिया है कि गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम किए जाएंगे। मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश भर के सभी उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर के दाम कम किए जा रहे हैं। वहीं, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी यानी उज्जवला योजना वालों को गैस सिलेंडर 400 रुपये सस्ता मिलेगा।

अब इतनी राशि में मिलेगा सिलेंडर

रसोई गैस की कीमतों में भारी कमी की घोषणा से 30.08.2023 से देश भर के सभी बाजारों में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम हो जाएगी। उदाहरण के लिए, दिल्ली में, इस निर्णय से 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत वर्तमान 1103 रुपये प्रति सिलेंडर से घटकर 903 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी।

यह कटौती पीएमयूवाई परिवारों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर की विद्यमान लक्षित सब्सिडी के अतिरिक्त है, जो जारी रहेगी। इसलिए पीएमयूवाई परिवारों के लिए, इस कटौती के बाद दिल्ली में प्रभावी कीमत 703 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।

उज्जवला योजना में दिए जाएंगे 75 लाख कनेक्शन

उल्लेखनीय है कि देश में 31 करोड़ से अधिक घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनमें 9.6 करोड़ पीएमयूवाई लाभार्थी परिवार शामिल हैं। इस कटौती से देश के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को मदद मिलेगी। लंबित पीएमयूवाई आवेदनों को निपटाने और सभी पात्र परिवारों को जमा मुक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए, सरकार जल्द ही निर्धन परिवारों की 75 लाख महिलाओं को पीएमयूवाई कनेक्शन का वितरण शुरू करेगी, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है। इससे पीएमयूवाई के लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ से बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ था सस्ता 

इस महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की कई थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,680 रुपये हो गई है।

Related Articles

Back to top button