Cobra Snake Found in Shop: बारिश में संभल कर रहे जनाब, कहीं भी हो सकते हैं खतरनाक जहरीले सांप, अब फर्नीचर दुकान में निकला कोबरा
Cobra Snake Found in Shop: Be careful in the rain, dangerous poisonous snakes can be found anywhere, now a cobra found in a furniture shop
Cobra Snake Found in Shop,Cobra Snake Rescue : (बैतूल)। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में विषैले जीव जंतु अक्सर सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों में आ जाते हैं। जहरीले सांप भी इसका अपवाद नहीं हैं। यही कारण है कि इन दिनों आए दिन घरों में सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यही वजह है कि इस मौसम में सभी को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह खतरनाक सांप अक्सर रात में माहौल के पूरी तरह सुनसान होने पर चुपके से घरों में घुस आते हैं। इसके बाद घर में ऐसे किसी स्थान पर छिप जाते हैं जहां किसी की नज़र ना पड़े। इस बीच यदि अनजाने में भी उस स्थान पर पहुंच जाए तो वे अपने बचाव में हमला भी कर सकते हैं।
रविवार सुबह करीब 7 बजे जिला मुख्यालय के समीप बैतूल बाजार में शिवाजी वार्ड पुराना नाका स्थित प्रभाशंकर वर्मा के संस्कार फर्नीचर मार्ट में भी ऐसा ही एक जहरीला कोबरा सांप नजर आया। इसे देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत ही सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को इसकी सूचना दी।
देखें वीडियो (Cobra Snake Found in Shop)….
उन्होंने मौके पर पहुंच कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया और फिर जंगल में ले जाकर उसे छोड़ा (देखें वीडियो)। विशाल के अनुसार यह बेहद जहरीला सांप कोबरा था। जिसे नाग भी कहा जाता है। यह सबसे जहरीले सांपों में से एक होता है। इससे बच कर रहना ही बेहतर होता है। यह किसी को डंस लें और तत्काल इलाज न मिले तो पीड़ित का बचना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने बताया कि बारिश में सांपों और अन्य विषैले जीव जंतुओं का घर में शरण ले लेना आम बात है। इसलिए घर के किसी भी अंधेरे वाले हिस्से में जाने या हाथ डालकर कुछ निकालने से पहले उस जगह का अच्छे से रोशनी कर मुआयना करना बेहद जरूरी है। बगैर देखे ऐसे स्थान पर हाथ डालना खतरनाक ही नहीं बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।
उन्होंने एक सुझाव यह भी दिया कि घर में ऐसी कोई जगह खुली न रहने दें जिससे कि रात में या हमारी गैर हाजरी में सांप या कोई अन्य जीव घर में आकर शरण ले लें। परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर यह बेहद आवश्यक है। इसके अलावा यदि घर में सांप होने की बात सामने आती है तो खुद खतरा उठा कर उसे भगाने या मारने के बजाय सर्प मित्र या जानकार को तत्काल सूचित करें।



