मध्यप्रदेश अपडेट

MP IAS Transfer 2025: एमपी में 18 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिपं सीईओ और निगम आयुक्त भी बदले

MP IAS Transfer 2025: मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। सोमवार रात्रि में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल में 18 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त भी बदले गए हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश में पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग में सचिव बनाया गया है।

आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं की संचालक श्रीमती वंदना वैद्य को मध्यप्रदेश वित्त निगम इंदौर में प्रबंध संचालक बनाया गया है।

सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश को नरसिंहपुर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

MP IAS Transfer 2025: एमपी में 18 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिपं सीईओ और निगम आयुक्त भी बदले

स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) के प्रबंध संचालक गुरू प्रसाद को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है।

स्मार्ट सिटी इंदौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया है।

जिला पंचायत छतरपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तपस्या परिहार को नगर पालिक निगम कटनी में आयुक्त बनाया गया है।

MP IAS Transfer 2025: एमपी में 18 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिपं सीईओ और निगम आयुक्त भी बदले

जिला पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया है।

जिला पंचायत सिहोर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नेहा जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में उप संचालक बनाया गया है।

जिला पंचायत मंडला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. श्रेयांश कूमट को जिला पंचायत उज्जैन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

जिला पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ट शर्मा को नगर पालिक निगम भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया है।

जिला पंचायत नरसिंहपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी दलीप कुमार को नगर पालिक निगम देवास में आयुक्त बनाया गया है।

जिला पंचायत सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पवार नवजीवन विजय को इंदौर में अपर कलेक्टर बनाया गया है।

जिला पंचायत डिंडोरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार राठौर को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर में कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुमन राज को स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) के प्रबंध संचालक बनाया गया है।

जोबट के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अर्थ जैन को स्मार्ट सिटी इंदौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

शहडोल के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद कुमार शाह को नगर पालिक निगम जबलपुर में अपर आयुक्त बनाया गया है।

इटारसी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी. प्रतीक राव को नगर पालिक निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त बनाया गया है।

पिपरिया की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अनिशा श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर में कार्यकारी संचालक बनाया गया है।

❓ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब)

Q1. एमपी में हाल ही में कितने IAS अफसरों के तबादले हुए?
👉 हाल ही में एमपी में IAS Transfer 2025 के तहत 18 अफसरों के तबादले किए गए हैं।

Q2. क्या इस IAS Transfer 2025 में जिला पंचायत CEO भी बदले गए हैं?
👉 जी हाँ, इस तबादले सूची में कई जिला पंचायत CEO और नगर निगम आयुक्त शामिल हैं।

Q3. IAS Transfer 2025 का आदेश किसने जारी किया?
👉 IAS तबादले का आदेश मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी किया गया।

Q4. IAS Transfer 2025 की पूरी सूची कहां देख सकते हैं?
👉 IAS Transfer 2025 की पूरी सूची मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी आदेशों में उपलब्ध है।

Q5. क्या भविष्य में और भी IAS ट्रांसफर हो सकते हैं?
👉 प्रशासनिक आवश्यकता और सरकार की नीति के अनुसार भविष्य में और IAS ट्रांसफर संभव हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button