बैतूल अपडेट

Betul Blind Murder Case: मशरूम तोड़ने गया था व्यक्ति, रंजिश में हत्या कर शव पानी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Betul 'Blind' Murder Case: Man went to pick mushrooms; murdered due to a grudge and body dumped in water; accused arrested.

Betul Blind Murder Case: मशरूम तोड़ने गया था व्यक्ति, रंजिश में हत्या कर शव पानी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Betul Blind Murder Case: मशरूम तोड़ने गया था व्यक्ति, रंजिश में हत्या कर शव पानी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Betul Blind Murder Case: बैतूल। जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में हुए एक व्यक्ति के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। यह हत्या अवैध संबंधों के कारण चली आ रही रंजिश के चलते हुई थी। हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास भी हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरा राज खोल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी वीरेंद्र जैन ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धाबला निवासी लालू पिता गंजू धुर्वे (उम्र 47 वर्ष) का शव नामदेव फाटे की पड़ित भूमि के किनारे बनी खंती के पास पानी में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना साईंखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि मृत्यु पानी में डूबने से नहीं, बल्कि गला दबाने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम में मृतक की हायॉइड बोन (गले की हड्डी) टूटी हुई पाई गई, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच की और आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई।

Betul Blind Murder Case: मशरूम तोड़ने गया था व्यक्ति, रंजिश में हत्या कर शव पानी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Betul Blind Murder Case: मशरूम तोड़ने गया था व्यक्ति, रंजिश में हत्या कर शव पानी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

गमछे से गला घोंटकर की हत्या

जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना के दिन मृतक जंगल की ओर मशरूम लेने गया था। आरोपी आनंदराव पिता नब्बा बारस्कर (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम धाबला ने उसका पीछा किया और सुनसान स्थान पर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत के समीप बने पानी के डोह (नाले) में फेंक दिया ताकि घटना पानी में डूबने से हुई मृत्यु प्रतीत हो।

हत्या करने की यह थी वजह

जांच में यह भी सामने आया कि मृतक एवं आरोपी के बीच लंबे समय से अवैध संबंधों को लेकर विवाद एवं पुरानी रंजिश चली आ रही थी। कुछ माह पूर्व मृतक द्वारा आरोपी पर चाकू से हमला किए जाने के मामले में मृतक जेल भी गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी आनंदराव बारस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस टीम का रहा खुलासे में योगदान

प्रकरण के निराकरण में थाना प्रभारी साईंखेड़ा भैयालाल उईके, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, महिला थाना प्रभारी कविता नागवंशी, प्रधान आरक्षक सुभाष मकोड़े, बलवीर मर्सकोले, विनय जायसवाल, राजकुमार धुर्वे, देवेंद्र ठाकुर, रामानंद धुर्वे, झमोला सिरसाम, रविंद्र नागले, आरक्षक विनोद साहू, बबलू धुर्वे, संतराम उइके, शशि पवार, महिला आरक्षक रंजिता उइके का सराहनीय योगदान रहा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button