Betul Samachar : शिव समिति ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, किया ताप्ती जल से भोलेनाथ का अभिषेक
Betul Samachar: Shiv Samiti took out grand Kanwar Yatra, anointed Bholenath with Tapti water
Betul Samachar : (खेड़ी सांवलीगढ़)। 9 पवित्र सावन मास, पुरषोत्तम मास के कई सालों बाद आगमन पर गांवों में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। जिसे देखो वह बस भोले की भक्ति में डूबा हुआ है। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में तो महिला-पुरुषों की शिव भक्ति परवान चढ़ गई है। आलम ये है कि जिस गांव में मात्र एक शिव मंदिर हुआ करता था अब वहीं आधा दर्जन से भी ज्यादा शिव मंदिर एक माह के भीतर बन गए है।
महिलाएं, पुरूष, बच्चे गले में रुद्राक्ष, ललाट पर त्रिपुंड और हाथ में ताप्ती जल लेकर प्रति दिन और सोमवार को खास दिन मानकर मंदिरों में ताप्ती जल से शिव जी का ताप्ती जल से अभिषेक करते हैं।
आज सोमवार को ग्राम की शिव समिति जो विगत 5 वर्षों से ग्राम से 10 किलोमीटर दूर सूर्यपुत्री माँ ताप्ती का पवित्र जल कांवड़ में लाकर रास्ते में हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए खेड़ी सांवलीगढ़ पहुंचती है। जहाँ ताप्ती मंदिर समिति के द्वारा कांवड़ पदयात्रियों का स्वल्पहार भेंट कर स्वागत करते हैं।
स्वागत करने वालों में नवल अग्रवाल, शिवाजी पवार, मोहन राठौर, मनोहरी राठौर, कन्हिया अग्रवाल, अंकित ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कांवड़ यात्रा ने प्राचीन शिव मंदिर में पहुँच कर चंद्रमौलि भगवान शिव के मंत्रोचार के साथ ताप्ती जल से अभिषेक किया।



