मोहन सरकार इन महिलाओं को देंगी 100 रूपये प्रतिदिन, जाने सरकार की इस योजना के बारे में
मोहन सरकार इन महिलाओं को देंगी 100 रूपये प्रतिदिन, जाने सरकार की इस योजना के बारे में। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना के बाद एक नई योजना शुरू कर रही है। यह योजना गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हरदिन 100 रूपये दिये जाएंगे। सरकार का यह लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ आदिवासी महिलाओं तक पहुंचे। आज भी कई आदिवासी महिलायें प्रसव के लिए अस्पताल नहीं जाती है। तो चलिए जानते है इस योजना के बारे में
इस योजना की शुरुआत
सरकार ने अभी इस योजना की शुरुआत तीन जिलों से की है। जिसमें झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी जिले से इस योजना की शुरुआत की है। सरकार महिलाओं को निःशुल्क बर्थ वेटिंग होम के साथ 100 रूपये भी प्रतिदिन देंगी। अगर सरकार की यह योजना सफल होती है तो धीरे धीरे इसको सभी जिलों में लागू किया जायेंगा।
इस योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 173 प्रति लाख है, जो राष्ट्रीय औसत 97 से लगभग दोगुनी है। राज्य में मातृ मृत्यु दर के मामले में सबसे खराब स्थिति आदिवासी क्षेत्रों में है। मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसूता प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, ताकि गर्भवती महिलाएं प्रसव से कुछ दिन पहले यहां पहुंच सकें।
खास खबरे
- Betul Mandi Bhav 21 May: बैतूल कृषि मंडी अपडेट: सोयाबीन ने पकड़ी रफ्तार, सरसों के भाव पहुंचे 8400 रुपए
- Betul Mandi Bhav: बैतूल कृषि मंडी में 17 हजार से ज्यादा बोरे की आवक, जानिए आज के ताजा भाव
- Betul Mandi Bhav 19 May 2026: बैतूल मंडी में मक्का और गेहूं की भारी आवक, सोयाबीन ₹7514 पार, जानें चना और सरसों का भाव
- Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में आज गेहूं की बंपर आवक, सरसों और चना ने भी पकड़ी रफ्तार, देखें आज के ताजा भाव
- NHM Contract Employees Strike: एनएचएम के हजारों संविदा कर्मचारी आंदोलन के मूड में, 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी



