Betul Accident News: कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन घायल, एक गंभीर
Betul Accident News: Container collided with bike rider, three injured, one serious
मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Accident News: खेड़ी-परतवाड़ा स्टेट हाईवे के ताप्ती घाट में शनिवार सुबह एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कंटेनर लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डाक पार्सल कंटेनर क्रमांक MP14HC0355 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मोटर सायकल को टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर सवार बारालिंग सिहार निवासी बसन उइके 60 वर्ष, पत्नी सुदिया उइके और सुमरत उइके बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें बसन के दोनों पैर टूट गए हैं। दुर्घटना के बाद कंटेनर मौके से फरार होने लगा था, लेकिन खेड़ी पुलिस के मौके पर पहुँचने के बाद उसे पुलिस ने रोक लिया। इधर घायलों को 108 से उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर चालक की लापरवाही से अपने साइड से चल रहा मोटर सायकल चालक सवार दुर्घटना का शिकार हुआ है। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर भीड़ लग गयी थी। पुलिस जांच में जुट गयी है।



