Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर बदलेंगा मौसम मिजाज, बारिश के साथ बढ़ेंगी ठंड
Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर बदलेंगा मौसम मिजाज, बारिश के साथ बढ़ेंगी ठंड। पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में फेंगल तूफान हलचल मचा दी है, लेकिन अब यह तूफान कमजोर हो गया है। हालांकि, इसका असर अभी भी राज्य में महसूस किया जा रहा है। कई जिलों में हल्की बूंदा बांदी भी देखने मिली है। इस समय मध्यप्रदेश में तापमान में भी अभी बदलाव देखने मिला है। उत्तरी हवा के कारण एक बार फिर प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने मिल सकता है। एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने मिल सकती है।
कई जिलों के तापमान में हुआ बदलाव
मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान बढ़ गया है। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नर्मदापुरम में 19.2 डिग्री, शिवपुरी में 9.1 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.7 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री, कल्याणपुर और नौगांव में 11 डिग्री, अवरी में 11.1 डिग्री, इंदौर में 27.2 डिग्री, उज्जैन में 27.5 डिग्री, ग्वालियर में 29.2 डिग्री और जबलपुर में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान फेंगल चक्रवात के प्रभाव से बढ़ा है।
बर्फीली हवाओं से बढ़ेंगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि जैसे ही फेंगल तूफान का प्रभाव खत्म होगा, राज्य में बर्फीली हवाओं का असर बढ़ जाएगा, जिससे पारा तेजी से गिर सकता है और भीषण ठंड शुरू हो जाएगी। इसका अधिकतम प्रभाव ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में देखा जा सकता है। इन इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिर सकता है। इसके बावजूद भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे शहरों में ठंड का असर बढ़ सकता है।
इन जिलों में होंगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 7 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा, जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है, जिससे मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राज्य में भीषण ठंड शुरू हो सकती है।
खास खबरे
- Betul Ganesh Utsav: कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने देखी लोहिया वार्ड की चित्ताकर्षक झांकी, थाल सजाओ प्रतियोगिता का किया मुआयना, महाआरती में हुए शामिल
- MP OBC Hostel: पिछड़े वर्ग के हॉस्टलों में अब नहीं होगी खाने की चिंता, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च की मेस सुविधा
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में 3500 से अधिक बोरों की आवक, गेहूं ₹2688 तक बिका, देखें पूरी रेट लिस्ट
- Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे का बड़ा एक्शन: मातृ मृत्यु मामलों की समीक्षा, डॉक्टरों को नोटिस जारी
- Betul Motor Theft: शाहपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी: ट्यूबवेल से पानी की मोटर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 नाबालिग भी शामिल



