MP News : किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, किसान भाई को एक क्लिक में आसानी से मिलेंगी खसरा खतौनी
MP News : किसान भाई के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। मोहन सरकार ने किसान भाई के लिए ई खसरा परियोजना शुरू की है। इस योजना से किसान भाई को खसरा खतौनी निकालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और किसान भाई को पैसे भी कम लगने वाले है। खसरा खतौनी निकालने के लिए अब आपको सिर्फ 30 रूपये लगने वाले है। तो चलिए जानते है इसके बारे में
किसान के लिए जरूरी होते है खसरा खतौनी
आपको बता दे की खसरा और खतौनी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। इसमें आपको भूमि और खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देखने मिल जाती है। पहले किसानों को खसरा-खतौनी की केवल फोटोकॉपी मिलती थी, जिसमें कई बार छेड़छाड़ की संभावना रहती थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। कई बार किसानों के साथ धोखाधड़ी भी हो जाती थी। सरकार की इस योजना शुरू होने से अब यह समस्या दूर होने वाली है। आपको व्यवस्थित प्रामाणिक प्रति मिलेंगी।
बिना शुल्क के भी देख सकते है जानकारी
अगर किसान भाई घर बैठे अपने जमींन के बारे में देखना चाहते है तो वह भी घर बैठे देख सकते है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। बस आपको इसकी आधिकारिक वेब साइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होंगा। वहाँ आपको लॉगिन करना होंगा जैसे ही आप लॉगिन करते है आपको अपनी जमींन के बारे में सारी जानकारी देखने मिल जायेंगी।
खास खबरे
- IPL Betting Betul: आईपीएल सट्टे पर बैतूल पुलिस का बड़ा एक्शन, युवक को ऑनलाइन सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़ा
- PMJJBY Insurance Fraud: फर्जी मौत के खेल से करोड़ों की ठगी, जीवन ज्योति बीमा योजना में धोखाधड़ी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश
- Wheat Procurement Betul: भैंसदेही खरीदी केंद्र में कलेक्टर की सख्ती: दोबारा तौल में गड़बड़ी पकड़ी, अधिकारियों को नोटिस
- Betul Crime News: चाचा ने दी गाली तो भतीजे ने उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग से बलात्कार करने वाला भी पहुंचा जेल
- Ganj Underbridge Betul: समय से पहले खुला गंज अंडरब्रिज: अब सभी वाहनों को राहत, बैतूल में रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड



