बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Party se nishkashit : भाजपा ने बागियों को किया छह साल के लिए निष्कासित, देखें किस-किस पर गिरी गाज; इधर प्रत्याशियों ने रोपा विकास का पौधा

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बागियों (rebels) के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सख्त हो गई है। बैतूल जिले के नगरीय निकायों में पार्टी द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही उनका समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं को भी निष्काषित (expelled) कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने इन्हें प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया है। पार्टी ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए यह कार्यवाही की है।

भाजपा मीडिया सेेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नगर पालिका बैतूल के सूर्यकांत साहू शास्त्री वार्ड, ललित जुमड़े विकास वार्ड, छुट्टन पाल शिवाजी वार्ड, पुलकित येरपुड़े मोती वार्ड, नगर पालिका मुलताई के रेखा उबनारे ताप्ती वार्ड, राजेन्द्र शिवहरे इंदिरा गांधी वार्ड, संतोष कामड़ी सुभाष वार्ड, नगर पालिका आमला के दीक्षा सूरजेकर लालबहादुर शास्त्री वार्ड, सदाराम झरबड़े भीमनगर वार्ड, अकरम खान भगतसिंह वार्ड, नगर परिषद शाहपुर के अंकुर राठौर पं. दीनदयाल वार्ड, आशीष राठौर सावित्री फूले वार्ड, रोहित नायक लालबहादुर शास्त्री वार्ड और भूमिका भोपते मनसुखदास बाबा वार्ड को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Read Also… Online Earning : इस एप पर रोज बिताएं 10 मिनट और कमाएं पैसे, न लाइक करना है और न ही फारवर्ड, गजब का है ऑफर

प्रत्याशियों ने विकास का पौधा रोपकर लिया संकल्प

 

बैतूल बाजार मंडल में भी हुआ पौधरोपण।

नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के तहत शुक्रवार को पूरे प्रदेश के साथ जिला कार्यालय विजय भवन में वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों ने विकास का पौधा रोपा। इसके साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। भाजपा के प्रत्याशियों को भोपाल के एक कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan), प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ग्रीन संकल्प दिलाया।

Read Also… OBC Reservation : पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने बोला कांग्रेस पर हमला, ओबीसी आरक्षण को लेकर लगाया यह बड़ा आरोप

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम अनूठी घटना है। हमारे वार्ड प्रत्याशी जो भावी पार्षद बनेंगे, शहर को हरा भरा रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प ले रहे है। श्री चौहान ने कहा कि पेड़ पर्यावरण की रक्षा करते हैं। वे विकास के प्रतीक हैं। अनेक पक्षियों, कीड़ों को जीवन देते हैं। इसीलिए हमारे प्रत्याशी पौधा रोपकर संकल्प ले रहे हैं।

Read Also… Sainiko ko rakhi : जहां सैनिक की आत्मा करती है सरहद की हिफाजत, वहां तैनात जवानों की कलाई पर बंधेगी बैतूल की राखी

उन्होंने कहा कि ग्रीन संकल्प सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं है। बल्कि ये विकास का संकल्प है। अपने शहर, वार्ड को विकासित बनाने, जनकल्याण और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन देश प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, जब जनसेवक चुने जाने से पहले हमारे प्रत्याशी पौधा लगाकर शहर को ग्रीन क्लीन रखने का संकल्प ले रहे हैं।

Read Also… Panchayat and urban body elections : भाजपा ने पंचायत व निकाय चुनाव समन्वय और संचालन समितियां बनाई, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

विजय भवन में हुआ पौधा रोपण : प्रदेश स्तरीय ग्रीन संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यालय विजय भवन में पार्टी के वार्ड प्रत्याशियों ने वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।

इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वसंत बाबा माकोड़े, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, जिला मंत्री लतेश पंवार, सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबिजर हुसैन, मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, शारिक खान, प्रकोष्ठ जिला संयोजक पूरन साहू, नरेन्द्र शर्मा, राजू पंवार, जीवन बुवाड़े सहित वार्डों के प्रत्याशी, अध्यक्ष एवं प्रभारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Also… Panchayat Election : चुनाव में सफलता पाने जुटी भाजपा, जनपद स्तरीय चुनाव समन्वय एवं संचालन समिति गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button