स्वास्थ्य अपडेट

Akhrot Khane Ke Fayde : अखरोट जैसा कुछ नहीं! सेहत को मिलते हैं ऐसे फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Akhrot Khane Ke Fayde, Walnuts in Hindi, Akhrot, Walnut Benefits, Benefits of eating walnuts, Benefits of Akhrot, akhrot khane ke fayde

Akhrot Khane Ke Fayde : अखरोट जैसा कुछ नहीं! सेहत को मिलते हैं ऐसे फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
Akhrot Khane Ke Fayde : अखरोट का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आपको कई स्वस्थ लाभ मिलते हैं। अगर आप इसे भिगोकर खाते हैं तो आपकी सेहत को दोगुना फायदा मिलता है। तो आज हम जानने की कोशिश करेंगे कि अखरोट खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इन्हें भिगोकर खाने से शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। अखरोट में मौजूद पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में कारगर हैं।

कई खाद्य पदार्थों में थोड़ा बहुत गंदा कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसे एलडीएल कहते हैं। इन फूड को आप डाइट से नहीं निकाल सकते हैं, लेकिन अखरोट खाकर इन चीजों से मिलने वाले गंदे कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण कम कर सकते हैं। Pubmed पर मौजूद शोध कहती है कि अखरोट से भरपूर डाइट लेने पर खाने के बाद बढ़ने वाले एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

मौजूद होते हैं ये पोषक तत्व (Akhrot Khane Ke Fayde)

अगर आप अखरोट को भिगोकर खाते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अखरोट स्वस्थ वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। अगर आप भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं तो आपको इंसुलिन सेंसिटिविटी पर काफी फायदा मिलता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है।

हृदय रोग में फायदेमंद (Akhrot Khane Ke Fayde)

बार्सिलोना अस्पताल और लोमा लिंडा विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना 30 से 60 ग्राम अखरोट खाने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही सूजन 11.5 प्रतिशत कम हो जाती है। इसके अलावा, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे हृदय सेहतमंद रहता है। वहीं, अखरोट खाने से अस्थमा में भी आराम मिलता है।

त्वचा के लिए अखरोट का उपयोग (Akhrot Khane Ke Fayde)

अपनी त्वचा में चमक लाने के लिए अखरोट के तेल की दो से तीन बूंदें अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। आप उंगलियों की मदद से अपने चेहरे की मसाज करें। आप चाहें तो अपने फेस पैक में भी अखरोट के तेल की दो से तीन बूंदों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद (Akhrot Khane Ke Fayde)

अखरोट का तेल बालों की ग्रोथ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको इस वंडरफुल तेल का सेवन करना चाहिए। बालों के लिए अखरोट के तेल के लाभ पाने के लिए अखरोट के तेल से बालों की मालिश की जा सकती है। वहीं अखरोट के तेल की कुछ बूंदों, टी ट्री ऑयल और जोजोबा ऑयल के कॉम्बिनेशन से सिर की मालिश की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button