बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नहीं रहे आमला के रक्त मित्र और समाजसेवी पंकज उसरेठे

पंकज उसरेठे
  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से निःस्वार्थ भाव से सक्रिय और रक्तदान की अलख जगाने वाले आमला के युवा समाजसेवी पंकज उसरेठे का आज सुबह 9 बजे हार्ट अटैक से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से न केवल आमलावासी बल्कि जिले भर के उन्हें जानने वाले लोग और समाजसेवी स्तब्ध हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि सेवाभावी पंकज अब हमारे बीच में नहीं रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पंकज को सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। परिजन और मित्र उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे आमला मोक्षधाम में किया जाएगा। जनसेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री उसरेठे ने समिति के माध्यम से रक्त क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके माध्यम से कई जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया कराकर उनकी जान बचाई गई थी। उनके प्रयासों से कई रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया वहीं कई गरीब और बेसहारा लोगों का अंतिम संस्कार भी उन्होंने करवाया। समाजसेवा के क्षेत्र में पंकज का नाम चिरपरिचित रहा है। युवावस्था में ही पंकज इस दुनिया को छोड़कर चले जाएंगे, यह किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। बैतूल अपडेट की ओर से भी प्रिय पंकज को भावभीनी श्रद्धांजलि।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button