बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

7 फरवरी को हमेशा के लिए बंद हो जाएगा कोसमी रेलवे गेट

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिला मुख्यालय पर स्थित कोसमी रेलवे गेट आगामी 7 फरवरी को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसकी वजह यह है कि गेट के करीब ही रेलवे द्वारा अंडर ब्रिज बनाया गया है। अब इसी अंडर ब्रिज से सभी वाहनों और आम लोगों की आवाजाही होगी।

    बैतूल के सदर क्षेत्र में स्थित कोसमी रेलवे गेट से इंडस्ट्रियल एरिया सहित कोसमी और अन्य गांवों के लिए आवाजाही होती है। गेट बंद रहने से आवाजाही लगातार प्रभावित होती रहती थी। इसी के चलते उद्योगपतियों के द्वारा अंडर ब्रिज निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके अलावा कई बार गम्भीर रूप से बीमार लोगों को भी अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती थी। अंडर ब्रिज बन जाने से इन परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाएगी।

    अंडर ब्रिज का निर्माण पूरा होने के साथ ही इससे यातायात भी शुरू हो गया है। इसी के चलते अब रेलवे गेट को स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। रेलवे के यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि बैतूल एवं मरामझिरी स्टेशनों के बीच कोसमी गेट क्रमांक 255 को 7 फरवरी 2022 सुबह 8 बजे से स्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है। अब गेट का रोड ट्रैफिक गेट के नजदीक बनाए गए अंडर ब्रिज से होकर गुजरेगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button