बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Inspection : ग्रामीण महिलाओं ने खाद्य आयोग की सचिव से कहा- मैडम, राशन पर्ची पर नहीं मिलता है खाद्यान्न

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    मध्य प्रदेश राज्य खाद्य आयोग की सदस्य सचिव अलका श्रीवास्तव द्वारा बुधवार को जिले के शाहपुर विकासखंड का भ्रमण कर यहां संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने पतौवापुरा, शाहपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं प्राथमिक शाला में पोषण आहार वितरण, मातृत्व वंदना योजना, मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलने संबंधी जानकारी हितग्राहियों से ली।

    भ्रमण के दौरान श्रीमती श्रीवास्तव ने ग्राम कुंडी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को प्राप्त हो रही राशन सामग्री के बारे में जानकारी ली। यहां ग्रामीण महिलाओं ने राशन पर्ची पर राशन प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    सचिव श्रीमती श्रीवास्तव द्वारा भ्रमण के पश्चात जनपद पंचायत शाहपुर के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में सांसद डीडी उइके भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में श्री उइके ने कुपोषण मुक्ति के क्षेत्र में आवश्यक पहल करने की आवश्यकता जताई।

    कलेक्टर के निरीक्षण में मिली यह लापरवाही, सीएचओ को शोकॉज नोटिस

    बैठक में श्रीमती श्रीवास्तव ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की आंगनबाड़ियों के कुपोषित बच्चों को गोद लें और उनके वजन सुधार होने तक उनकी सहायता एवं देखरेख करें। उन्होंने जिले में शेष रहीं ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान शीघ्र खोलने संबंधी निर्देश भी दिए।

    मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य ने किया जिला जेल का निरीक्षण, दिए यह निर्देश

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button