देश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Gold Price Today : पांच द‍िन की ग‍िरावट के बाद सोने के दाम में आए उछाल, देखें आज क्या रहे सोने और चांदी के भाव

Gold Price Today : लगातार पांच द‍िन की ग‍िरावट के बाद सोने के रेट में गुरुवार को तेजी देखी गई. गुरुवार दोपहर में सोने और चांदी (Gold and Silver Price) के जारी हुए. जिसमें रेट में मामूली तेजी देखी गई. एक हफ्ते पहले सरकार की तरफ से सोने पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद पीली धातु के रेट में लगातार तीन द‍िन तक तेजी आई थी. बुधवार को सोना र‍िकॉर्ड लेवल से 5598 रुपये ग‍िर गया था.

चांदी के अब यह हुए रेट

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से गुरुवार दोपहर को जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 4 रुपये की मामूली तेजी के साथ 50804 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं एक क‍िलो चांदी के भाव में भी गुरुवार को तेजी आई और यह 56317 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर देखी गई.

सोने और चांदी का MCX पर रेट

मल्‍टी कमोड‍िटी एक्‍सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोना और चांदी दोनों ही लाल न‍िशान के साथ कारोबार करते देखे गए. दोपहर करीब 2 बजे सोना 0.72 प्रत‍िशत की ग‍िरावट के साथ 50,437 रुपये पर देखा गया. वहीं स‍िल्‍वर करीब 1 फीसदी ग‍िरकर 56,574 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई.

29720 रुपये तोला म‍िल रहा सोना

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट गोल्‍ड 50601 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46536 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 20 कैरेट सोना 38103 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्‍ड 29720 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर देखा गया. आमतौर पर लोग 22 कैरेट सोने के ही आभूषण बनवाते हैं ज‍िसका रेट 46536 रुपये है. वहीं 999 प्‍योर‍िटी वाली टंच चांदी 56317 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें… Sawan 2022 : शुभ संयोग में आज से शुरू हुआ सावन का पवित्र महीना, सावन में यह करने से मिलता है विशेष फल, जानें क्या करें और क्या ना करें

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button