मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: कोई आपको बेवकूफ कहे तो परेशान मत होना, पढ़ें मजेदार जोक्‍स….

Funny Jokes: Don't be upset if someone calls you stupid, read funny jokes....

Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

एक चाचा देसी लगाकर रेल्‍वे-स्‍टेशन
क्रॉस करते-करते
अचानक रेल्वे पटरी के बीच दौड़ने लगे…
किसी ने पूछा- चाचा क्या कर रहे हो?
हट जाओ आज तुम्हारे चाचा
Subway Surfer खेलेगा…

कोई आपको बेवकूफ कहे तो
परेशान मत होना,
दुखी मत होना, अफ़सोस मत करना,
रोना भी नहीं और डरना भी मत,
हिम्मत से कुर्सी पर बैठना
और ठंडे दिमाग से सोचना
साले को पता कैसे चला…

बाजार में एक महिला को दोनों हाथों
में भर-भर के मेहंदी लगाने के बाद
याद आया कि वो स्‍कूटी पर अकेले ही आई है वो परेशान खड़ी थी कि
तभी उसके एक पड़ोसी सज्जन ने उसे
पहचान लिया और फिर उसी की स्कूटी में
उसे घर तक छोड़ दिया घर पहुंचने पर पड़ोसी को याद आया कि
अपनी बाइक और बीवी दोनों को तो वो बाजार में ही छोड़ आया है।

लड़की ब्‍यूटी पार्लर से मेकअप करा के आयी
लड़की जैसे ही मेट्रो में चढ़ी,
बंगाली आदमी बोला- हॉट
लड़की- थैंक यू
आदमी- अरे काहे का थैंक्‍यू…
हम बोला आगे से हॉट
हमको उतरना है।

डॉक्टर- बाकी सब तो ठीक
है, बस तुम्हारी बॉडी में पानी की कमी है….
लड़की- हां,… बहुत दिन हो गए
न पानी पूरी नहीं खाई 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button