High Risk Pregnancy Betul: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बड़ा खुलासा, हर तीन में से एक गर्भवती हाई रिस्क
High-Risk Pregnancy in Betul: Major revelation under the Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan—one in three pregnant women is high-risk.

High Risk Pregnancy Betul: बैतूल। गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। जिले में शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 919 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं 377 हाई रिस्क चिन्हित तथा 87 सोनोग्राफी की गई। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना धाकड़ द्वारा 91 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की गई, जिसमें 16 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया और 87 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन चौहान एवं डॉ रेश्मा खान द्वारा 44 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 29 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपल श्रीवास्तव द्वारा 85 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 32 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडिया 66 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 42 हाई रिस्क महिलाएं एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दामजीपुरा में चिकित्सा अधिकारी डॉ रिकेश काकोडिया द्वारा 23 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 4 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई।
- यह भी पढ़ें : Shahpur Theft Case: शाहपुर चोरी कांड में बड़ा खुलासा, एक आरोपी दबोचा, दूसरे पर 10 हजार का इनाम
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में महिला चिकित्सक डॉ कविता सिमैया द्वारा 180 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 65 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 26 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 7 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासोद स्त्री रोग चिकित्सक डॉ अंकिता बास्कले द्वारा 14 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 7 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ संजीता उइके द्वारा 85 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक पीजीएमओ डॉ कविता कोरी द्वारा 76 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 48 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं।
- यह भी पढ़ें : MP News Today: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणाओं की बारिश, मेडिकल कॉलेज, यूसीसी और रोजगार पर बड़ा अपडेट
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 86 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 44 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ महिमा सिंह द्वारा 101 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 28 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं। सिविल अस्पताल आमला में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ वैशाली गुलवासे द्वारा 44 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 29 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



