बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

सेवा भाव: कड़ाके की ठंड में सिकलसेल पीड़ित बच्ची के लिए किया रक्तदान

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कड़कड़ाती ठंड में एक महिला ने रक्त मित्र विकास मिश्रा को बताया कि उनकी बेटी सिकलसेल पीड़ित है और उसे बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत है। इस पर उन्होंने चन्द्रशेखर वार्ड के अध्यक्ष विपिन पंवार को इसकी सूचना दी। उन्होंने बिना देर किए रात 8 बजे विकास मिश्रा व गीतेश बारस्कर के साथ जिला अस्पताल जा कर रक्तदान किया। वे वहां रक्तदान कर रहे थे तभी एक छोटे बच्चे को भी बी पॉजिटिव रक्त की जरूरत होने की बात सामने आई। इस पर नागेश पंवार ने बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंच कर छोटे बच्चे के लिए रक्तदान किया।
    विकास मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में अभी बी पॉजिटिव का स्टॉक नहीं है। इसलिए सिकलसेल पीड़ित बच्चों के लिए तुरंत समाजसेवियों की मदद से रक्त पूर्ति करनी पड़ रही है। रक्त मित्र विकास मिश्रा ने बताया कि हमारे जिले में सर्वाधिक रक्त सिकलसेल व थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों को लगता है। जिले में 150 के ऊपर इस बीमारी से पीड़ित बच्चे हैं, जिन्हें हर माह में 1 से 2 बार रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए हमारे रक्त मित्र व रक्त समितियां लगातार कैम्प आयोजन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। आप सभी से अनुरोध है कि हर साल 3 बार रक्तदान अवश्य करें।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button