टेक/ऑटो

Mahindra की नई Scorpio-N और XUV700 में मिली बड़ी गड़बड़ी, कंपनी वापस मंगा रही सभी गाडि़यां! देखें क्‍या है मामला

Mahindra की नई Scorpio-N और XUV700 में मिली बड़ी गड़बड़ी, कंपनी वापस मंगा रही सभी गाडि़यां! देखें क्‍या है मामला

Mahindra Scorpio-N और XUV700: देश की दिग्‍गज और भरोसेमंद कंपनी महिन्‍द्रा की हाल ही में लांच की गई Mahindra Scorpio-N और XUV700 SUVs में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। गड़बड़ी का पता चलते ही कंपनी द्वारा सभी गाडि़यों को वापस बुलाए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई है। प्रसिद्ध CarToq की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने वेंडर की ओर से गुणवत्ता नियंत्रण में गड़बड़ी के आधार पर एसयूवी को रिकॉल किया है।

Mahindra की नई Scorpio-N और XUV700 में मिली बड़ी गड़बड़ी, कंपनी वापस मंगा रही सभी गाडि़यां! देखें क्‍या है मामला

इन मॉडल्‍स में मिली गड़बड़ी (Mahindra Scorpio-N और XUV700)

रिपोर्ट के अनुसार महिन्‍द्रा की SCORPIO-N की 6,618 यूनिट्स और XUV700 की 12,566 यूनिट्स (सभी मैनुअल ट्रांसमिशन इकाइयाँ) इसमें शामिल हैं।

मालिकों से संपर्क करेंगे डीलर 

बता दें कि गड़बड़ी के सामने आने के बाद कंपनी के आदेश पर इन दोनों Mahindra SUVs के मालिकों से डीलरशिप्स अलग-अलग संपर्क करेंगे। उक्त वाहनों की जांच की जाएगी और दोषपूर्ण पाए जाने पर ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के आवश्यक मरम्मत की जाएगी।

महिन्‍द्रा ने क्‍या कहा

रिपोर्ट में महिंद्रा के एक आधिकारिक बयान का हवाला दिया गया है “हम SCORPIO-N मैनुअल ट्रांसमिशन वाहनों की 6618 इकाइयों के एक बैच और XUV700 मैनुअल ट्रांसमिशन वाहनों के 12,566 इकाइयों के एक बैच पर बेल हाउसिंग के अंदर रबड़ का निरीक्षण करेंगे, जिनका निर्माण 1 जुलाई और 11 नवंबर, 2022 के बीच हुए हैं और ग़लत पाये जाने पर बदलेंगे जो निःशुल्क होगा”।

Mahindra Scorpio N और Mahindra XUV700 से जुड़ी जरूरी जानकारी

याद दिला दें कि महिंद्रा की इस एसयूवी कार को जून 2022 में लॉन्च किया गया था तो वहीं XUV700 को इस साल अक्टूबर में ग्राहकों के लिए उतारा गया है। दोनों ही गाड़ियों में कंपनी ने 2.2 लीटरmHawk टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया है। इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है।

Nora Fatehi FIFA WC 2022: फैंस से भरे स्‍टेडियम में नोरा फतेही ने किया गजब का डांस, वीडियो हुआ वायरल 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button