बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

देवगांव में विद्यार्थियों ने पौधारोपण को बनाया जन आंदोलन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    श्री धनवंतरी एजुकेशन सोसाइटी देवगांव के अंतर्गत संचालित एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, एसडी कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस और श्री धनवंतरी स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पौधारोपण महा अभियान के तहत कॉलेज परिसर सहित देवगांव में पौधारोपण किया गया।

    एसडी कॉलेज के पीआरओ लोकेश बारंगे ने बताया कि पौधा रोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को जनभागीदारी से एक महाअभियान का रूप दिया जा रहा है। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि नागरिकों, समुदाय, शासकीय विभागों एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से 1 से 5 मार्च तक अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

    पर्यावरण संरक्षण एवं महा अभियान के तहत कॉलेज परिसर और ग्राम देवगांव में लक्ष्मी तरु, नीम, जाम, अशोक, पीपल, शीशम, रुद्राक्ष सहित अन्य प्रजातियों के लगभग 100 पौधों का रोपण किया। वहीं रोपित किए गए पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया।

    महा अभियान में यह रहे मौजूद
    इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ललित सरले, संस्था डायरेक्टर आशीष महाजन, संस्था सीईओ संदीप महाजन, ग्रुप कोआर्डिनेटर राकेश रावत, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मनोज सावनेर, पीआरओ लोकेश बारंगे, फॉर्मेसी प्रिंसिपल डॉक्टर अनघोरे, पैरामेडिकल प्राचार्य डॉ. एचएल कसेरा, नर्सिंग प्राचार्य देवेंद्र राठौर, डॉक्टर कीर्ति मौखेड़े, डॉ दुर्गेश नंदिनी वर्मा, डॉ राहुल फार्मा, डॉ स्वाति वरवड़े, पंकज दवंडे, कोमल बचले, वर्षा वरवड़े, एलडी झरबड़े, निलेश ठाकरे, आस्था श्रीवास, सोनाली देशमुख, मानसी तिवारी सहित कॉलेज स्टाफ, छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button