बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

स्कूल के नन्हें बच्चों की प्रस्तुति मोह रही मन

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    ग्राम सिमोरी में 26 जनवरी के पूर्व अमृत महोत्सव और आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत सिमोरी के द्वारा ग्राम में दो दिन पूर्व से शाला भवन परिसर में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्कूली बच्चों के द्वारा गीत-संगीत के माध्यम से एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है।

    खेलकूद में भी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का समापन 26 जनवरी को होगा। कार्यक्रम के तहत खो-खो, कबड्डी, दौड़, मटकी फोड़, तीरंदाजी, रंगोली, बोरा दौड़, लोक नृत्य, कुर्सी दौड़, हस्तकला प्रदर्शनी, गायन आदि अन्य मनमोहक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जा रही है। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिमोरी एवं स्कूली शिक्षकों का भी सहयोग मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें… रक्तदान कर मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती 

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button