बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हादसा अपडेट: चार मौतों से आमला और गोरेगांव में छाया मातम

अनिल घोड़की और उनका बेटा लक्की घोड़की
  • नीलेश साहू, झल्लार
    चिचोली थाना क्षेत्र में जोगली के पास इंदौर हाइवे पर हुए हादसे में मृत ग्रामीण झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम गोरेगांव और आमला (झल्लार) के हैं। इनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।
    राजू चढ़ोकर और उनकी पत्नी रीता चढ़ोकर

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदा के टेमागांव से शादी समारोह से कर क्रमांक एमपी-09/सीजे-7018 से यह लोग लौट रहे थे। इस कार में सवार झल्लार थाना क्षेत्र के गोरेगांव से राजू चढोकार व उनकी पत्नी रीता चढ़ोकार तथा झल्लार आमला निवासी व वर्तमान निवासी इन्दौर में रह रहे पिता व पुत्र अनिल उर्फ गोलू घोड़की, लक्की पिता अनिल घोड़की, हेमलता पत्नी अनिल घोड़की और दीक्षा पति बलवंत कुंभारे भडूस सवार थे। इनमें से चार लोगों राजू चढ़ोकर, उनकी पत्नी रीता चढ़ोकर, गोलू घोड़की व उनके बेटे लक्की घोड़की की मौत हुई है। हेमलता और दीक्षा गम्भीर घायल हैं। उन्हें भोपाल रैफर किया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button