बड़ी खबरें

CRPF Recruitment: सीआरपीएफ में निकली 1400 से अधिक पदों पर भर्तियां, 12 पास कर सकते आवेदन सैलेरी 92300 तक

CRPF Recruitment: सीआरपीएफ में निकली 1400 से अधिक पदों पर भर्तियां, 12 पास कर सकते आवेदन सैलेरी 92300 तक
Source – Social Media

CRPF Recruitment: सरकारी नौकरी करते हुए देश की सेवा करने की तमन्ना रखने वालों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने अपने यहां स्टेनो समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें चयनित होकर युवा देश की सेवा करने के साथ ही सुरक्षित नौकरी भी कर सकते हैं।

Also Read : MPPEB Jobs 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी! मप्र में 2716 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

सीआरपीएफ में 1458 पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई हैं। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक ( स्टेनो) के लिए 143 पद जारी किए गए हैं। जिसमें से जनरल के लिए 58 व ईडब्लूएस के लिए 14, ओबीसी के लिए 39, एससी के लिए 21 व एसटी वर्ग के लिए 11 पद आरक्षित हैं।

इसके अलावा हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) के 1315 पदों पर भर्ती की जा रही हैं। जिसमें जनरल 532, ईडब्लूएस 132, ओबीसी के 355 पद, एससी के 197 पद, एसटी के 99 पद आरक्षित हैं। स्टेनो के लिए जहां ग्रेड पे 29200-92300 तक होगी। तो वही हेड कांस्टेबल के लिए 25500-81100 होगी।

Also Read : Mp Govt Jobs 2023: एमपी सरकारी विभागों में 1 लाख 12 हजार पदों पर होगी भर्ती, 60 हजार पदों के लिए प्रक्रिया शुरू

क्या होनी चाहिए योग्यता(CRPF Recruitment)

इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही टाइपिंग स्पीड की योग्यता भी मांगी गई है जिसकी जानकारी आप नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Also Read : JOB OPPORTUNITY : कर लें तैयारी! भारत की सबसे बड़ी कंपनी में जल्द होगी 1 लाख 25 हजार कर्मचारियों की भर्ती, ये है प्लान

आवेदन की आखिरी तिथि 25 जनवरी

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और मेडिकल वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तिथि 25 जनवरी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी 2023 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यहां देखें नोटिफिकेशन

crpf-recruitment-2023-notification

Also Read : Railway Jobs 2023 : 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, दो हजार से अधिक पदों पर हो रही है भर्ती, फटाफट चेक करें डिटेल्स

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button