बड़ी खबरें

Aaj ke sona-chandi bhav: सोने ने उड़ाए होश, दाम पहुंचे 81 हजार के पार, चांदी के भाव में भी आया खासा उछाल

Aaj ke sona-chandi bhav: सोना और चांदी के दामों में अब लगातार बढ़ोतरी का दौर चल रहा है। गुरुवार को इनके भावों में एक बार फिर खासा इजाफा हुआ है। कल भी शुरूआती दामों के मुकाबले दिन में इनके भाव बढ़े थे। आज सोने के भाव जहां 81 हजार के पार चले गए हैं वहीं चांदी की चमक भी खासी बढ़ गई है। चांदी के दामों में सोने से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा आज 30 जनवरी 2025 को जारी रेट के अनुसार आज 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 81006 रुपये हैं। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 80682 रुपये, 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 74202 रुपये, 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 60755 रुपये और 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 47389 रुपये हैं। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 91600 रुपये हैं।

बुधवार को यह थे सोना-चांदी के दाम

बुधवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 80819 रुपये से शुरू होकर 80975 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 80495 रुपये से शुरू होकर 80651 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 74030 रुपये 74173 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 60614 रुपये से शुरू होकर 60731 रुपये पर बंद हुए थे। 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 47279 रुपये से शुरू होकर 47370 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 90428 रुपये से शुरू होकर 90680 रुपये पर बंद हुए थे।

मंगलवार को यह थे सोना-चांदी के भाव

मंगलवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 80006 रुपये से शुरू हुए और 80313 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 79686 रुपये से शुरू होकर रात में 79991 पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 73286 रुपये से शुरू होकर 73567 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 60005 रुपये से शुरू होकर 60235 रुपये पर बंद हुए थे। 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 46804 रुपये से शुरू होकर 46983 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 89725 रुपये से शुरू होकर 89750 रुपये पर बंद हुए थे।

सोमवार को यह थे सोना-चांदी के भाव (Aaj ke sona-chandi bhav)

सोमवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 80048 रुपये से शुरू हुए थे और 80397 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 79727 रुपये से शुरू होकर 80075 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 73324 रुपये से शुरू होकर 73644 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 60036 रुपये से शुरू होकर 60298 रुपये पर बंद हुए थे। 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 46828 रुपये से शुरू होकर 47032 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 89856 रुपये से शुरू होकर 90274 रुपये पर बंद हुए थे।

मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव (Aaj ke sona-chandi bhav)

यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से (Aaj ke sona-chandi bhav)

एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना और चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button