मनोरंजन अपडेट

Viral Jokes: एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था, पप्पू उसे गौर से देखते हुए बोला…

Viral Jokes: A man was standing scratching his ear with a key, Pappu looked at him carefully and said...

Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Viral Jokes)

बेटा पापा से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है
पापा- बेटा जब दो आदमी एक ही
कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं।
तभी वहां मम्मी आ गई
बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से
‘लाल’ हैं और पापा डर के मारे ‘पीले’

पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी-क्या गलतफहमी?
पति- यही, कि मैं सो रहा था…
तब से वाकई में पति की नींद गायब है।

एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से
अपना कान खुजा रहा था।
पप्पू उसे गौर से देखते हुए बोला-
भाई साहब, आप स्टार्ट नहीं हो रहे,
तो धक्का लगाऊं?

पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो…?
पति- 72 फीसदी मेरी जान…
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो…?
पति- पगली… लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी
जीएसटी भी तो लगता है ना…!

एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई…
कहा- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई…

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button