देश/विदेश

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा, बढ़ सकती है सैलरी!

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार के तरफ से बड़ा तोहफा, बढ़ सकती है सैलरी!
Source – Social Media

7th Pay Commission : नए साल का पहला महीना चल रहा है। लग रहा है कि इस साल सरकार बहुत ही खुश है। इसलिए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को खूब सारे तोहफे देने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि इन तोहफों की शुरुआत 31 जनवरी से होने वाली है। जी हाँ, इस बार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत बड़ा उपहार देने की तैयारी में है। आखिर क्या है सरकार की इसे लेकर तैयारी, तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

होना कुछ यूँ है कि 31 जनवरी के दिन महंगाई के नए आंकड़े आएँगे। ये जो आंकड़े आएँगे, उनसे ये बात तय हो जाएगी कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में कितने रुपए बढ़ेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हर साल के हर महीने की आखिरी तारीख को AICPI Index का डेटा जारी किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो।

एक रिपोर्ट से ये बात भी सामने आ रही है कि 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है। ये बैठक महंगाई के भत्ते में बढ़ोतरी होने का आखिरी फैसला होगा। मान लीजिए अगर प्लान के मुताबिक होता है तो 31 मार्च से कर्मचारियों और पेंशनर्स के पैसों में बढ़ोतरी होगी।

साल में दो बार होता है महंगाई भत्ते में संशोधन (7th Pay Commission)

आपको शायद ना पता हो पर केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को साल में एक बार नहीं बल्कि दो बार संशोधित करती है। सबसे पहला संशोधन होता है जनवरी से जून के बीच वहीं महंगाई भत्ते का दूसरा संशोधन होता है जुलाई से दिसंबर के बीच। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार नहीं बल्कि एआईसीपीआई द्वारा तय किया जाता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button