Oshin Sharma: इंटरनेट पर छाई हिमाचल की ये लेडी अफसर, ग्लैमरस लुक में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी देती है मात, ठुकरा चुकी कई फिल्मों के ऑफर

HAS Oshin Sharma: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की प्रशासनिक सेवा की एक अफसर ओशिन शर्मा (Oshin Sharma) अपने ग्लैमरस लुक और खूबसूरती के लिए इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है। लोग उनकी फोटो और वीडियो (Oshin Sharma Pics) पर भर-भर के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो फोटो देख लोग उनके दीवाने बन गए है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। इसी वजह से उन्हें फिल्मों के कई ऑफर भी मिल चुके है, लेकिन वे इन्हें ठुकरा चुकी है।
ओशिन शर्मा देखने में किसी मॉडल एक्ट्रेस की तरह दिखाई देती है। यही कारण है कि उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए भी कई ऑफर दिए गए, लेकिन परिवार वालों को पसंद ना होने से उन्होंने यह रास्ता नहीं अपनाया।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली ओशिन शर्मा ने अपना ज्यादा समय शिमला में बिताया। पिता भुवनेश्वर शर्मा नायब तहसीलदार और मां कांगड़ा के सेटलमेंट ऑफिसर की पीए है। इसी वजह से घर में पढ़ाई लिखाई का माहौल काफी अच्छा मिला और इसी का फायदा ओशिन को मिला।
- Also Read: Ertiga और Innova को टक्कर दे रही Datsun GO Plus 7 Seater ऑटोमेटिक सेंसर कार, इसके फीचर्स भी है धांसू

मीडिया से बातचीत के दौरान ओशिन शर्मा ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उनकी रूचि पॉलिटिक्स की तरफ बढ़ गई। वह छात्र राजनीति में काफी एक्टिव रही। ओशिन शर्मा पढ़ने लिखने में काफी होशियार थी तो फैमिली ने उन्हें सिविल सर्विसेज में करियर बनाने के लिए कहा। फैमिली की बात मानकर वह सिविल सर्विसेस की तैयारी में जुट गई।
इसी बीच उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा कर लिया। सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान कई घंटे पढ़ाई करती थी। ओशिन शर्मा ने बताया उन्होंने गवर्नमेंट जॉब के लिए कई बार एग्जाम दिए, लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। एक बार तो सिविल सर्विसेज में सिलेक्शन होने से वह मात्र 5 अंक से पीछे रह गई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2019 में सफलता मिल गए और उनका सिलेक्शन बीडीओ हो गया।

जब ओशिन की पोस्टिंग बतौर बीडीओ हुई तब भी उनकी तैयारी जारी रही। उनके इसी लगन और मेहनत का नतीजा रहा कि दूसरे प्रयास में उन्होंने हिमाचल प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर ली और उनकी 10वीं रैंक आई।
Also Read: Honda ला रहा डैशिंग लुक वाली दमदार बाइक, फीचर्स ऐसे कि Bullet के छूट जाए पसीने-Honda CL500
ओशिन शर्मा की पोस्टिंग इस वक्त हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के नाग्गर कुल्लू में है। वह बतौर असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ के पद पर पोस्टेड हैं।

ओशिन शर्मा के सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोवर्स हैं। वह अपनी प्रशासनिक काम को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। ओशिन समाजसेवा के काम में भी काफी दिलचस्पी लेती हैं और युवाओं को बेहतर काम के लिए जागरुक करती हैं।
हाल ही में लाडली फाउंडेशन ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador) भी बनाया है। वह कहती हैं कि असफलता से निराश नहीं होना चाहिए, वह तो हमें कुछ न कुछ सीखाता ही है।
Also Read: Today Betul Mandi Bhav : आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 11 नवंबर, 2022)




