गजब की Electric Bike! मात्र 80 रुपए में 800 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, बार-बार चार्ज भी नहीं करना पड़ेगा, कीमत है इतनी-Gravton Quanta electric bike

Gravton Quanta electric bike: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड बढ़ गई है। हैदराबाद स्थित स्टार्टअप EV ब्रांड Gravton Motors भारत में Quanta इलेक्ट्रिक बाइक बेचती है। कंपनी का दावा है कि महज 80 रुपये की लागत से यह इलेक्ट्रिक बाइक 800 किलोमीटर तक चलती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को खास डिजाइन दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कन्याकुमारी से खारदुंग तक यात्रा करने वाला यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है। आज हम आपको Gravton Quanta electric bike के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
- Also Read: UPSC Interview Questions: हिंदी भाषा का ऐसा कौन सा शब्द है जिसे हम देखते और पढ़ते नहीं हैं?

जानिए इस बाइक की खास बातें
इस इलेक्ट्रिक बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसमें हमें 320 किमी की रेंज मिलती है। कंपनी ने इसमें 3KW BLDC मोटर दी है। जो 170Nm टॉर्क जेनरेट करती है। बाइक की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है।
बता दें कि कंपनी इसमें 3 kWh डिटैचेबल बैटरी दे रही है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 150 किमी की रेंज देती है। इसके अलावा इसमें इतना स्पेस दिया गया है कि इसमें एक साथ दो बैटरी रखी जा सकती हैं। इससे इस बाइक की रेंज 320KM हो जाती है। इसका मतलब पहली बैटरी डिस्चार्ज होने पर दूसरी बैटरी लगाकर रेंज बढ़ाई जा सकती है।

चार्जिंग के दो मोड मिलते है (Gravton Quanta electric bike)
Gravton Motors की इस Quanta इलेक्ट्रिक बाइक में फास्ट चार्जिंग के जरिए 90 मिनट में बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। यह 1 किमी/मिनट की दर से चार्ज करती है। नॉर्मल मोड में 3 घंटे में बैटरी चार्ज की जा सकती है। कंपनी की ओर से ग्राहकों को 5 साल की बैटरी वारंटी और आसान रिप्लेसमेंट की सुविधा दी जा रही है।
इसके अतिरिक्त Gravton Motors ने इस बाइक के लिए स्मार्ट ऐप दिया है। जिसके जरिए आप रोडसाइड असिस्टेंस, मैपिंग सर्विस स्टेशन, रिमोट लॉक/अनलॉक और लाइट को चालू या बंद करने की सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। बाइक में आपकाे तीन कलर ऑप्शन मिलते हैै, जो रेड, व्हाइट और ब्लैक है। कीमत की बात करें तो इस बाइक की कीमत आपको ओला इलेक्ट्रिक बाइक की तरह मिलेगी। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत 1,15,000 रुपये है।



