Asia Cup 2025 Trophy: टीम इंडिया को आज मिल सकती है एशिया कप में जीत की ट्रॉफी
Asia Cup 2025 Trophy: टीम इंडिया ने 5 दिन पहले एशिया कप 2025 पर कब्जा किया था। यह बात अलग है कि इस जीत से ज्यादा चर्चा इन दिनों एशिया कप ट्रॉफी की है। इसकी वजह यह है कि इस जबर्दस्त जीत के बावजूद अभी तक विजेता टीम के हाथों यह ट्रॉफी नहीं लग पाई है। अब स्थितियां ऐसी बनी है कि आज यानी 2 अक्टूबर को यह ट्रॉफी भारत को मिल सकती है।
गौरतलब है कि एशिया कप में जीत के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चेयरमेन मोहसिन नकवी से यह ट्रॉफी लेने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद से यह ट्रॉफी नकवी के पास ही है। एक ओर नकवी यह ट्रॉफी किसी और को देना नहीं चाहते, वहीं भारत नकवी से यह ट्रॉफी लेने को राजी नहीं है।

ट्रॉफी नहीं ले जा सकते पाकिस्तान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नकवी आज दुबई के होटल से चेकआउट करने वाले हैं। वे पाकिस्तान लौटेंगे और नियमों के अनुसार वह ट्रॉफी को पाकिस्तान नहीं ले जा सकते। ऐसे में उन्हें यह ट्रॉफी एसीसी के हेडक्वार्टर में रखना ही होगा। अभी यह ट्रॉफी होटल में है।
- यह भी पढ़ें : India Asia Cup Trophy: टीम इंडिया को एशिया कप ट्रॉफी मिलेगी या नहीं? एसीसी बैठक में विवाद
यूएई के अफसर सौंप सकते हैं ट्रॉफी
एशिया कप की यह ट्रॉफी जब एसीसी के मुख्यालय में होगी और जब वहां मोहसिन नकवी मौजूद नहीं होंगे तो भारत को यह ट्रॉफी लेने में कोई ऐतराज नहीं होगा। ऐसे में कोई भी भारतीय अधिकारी उस ट्रॉफी को वहां से ले सकता है। दूसरी ओर एसीसी के दूसरे अधिकारी या एयूई बोर्ड के अधिकारी भारत को यह ट्रॉफी सौंप सकते हैं।

बीसीसीआई ने दी थी यह चेतावनी
गौरतलब है कि इससे पूर्व हुई एसीसी की वार्षिक आम बैठक में भी बीसीसीआई ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। यह ट्रॉफी भारत को नहीं सौंपे जाने का बीसीसीआई ने कड़ा विरोध जताया था। इसके साथ ही नवंबर में होने वाली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बैठक में यह मुद्दा उठाए जाने की चेतावनी भी दी थी।
कॉर्टून की तरह खड़े रहे थे नकवी
इस बैठक में नकवी ने भी अपना रोष जताया था। बताया जाता है कि नकवी ने कहा था कि पुरस्कार समारोह में वे कॉर्टून की तरह खड़े थे और इससे उन्हें अजीब लगा। गौरतलब है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच शुरू से ही चर्चा में रहे थे। टीम इंडिया ने नो हैंडशेक की पॉलिसी पर अमल किया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए थे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



