CRPF recruitment 2023: सीआरपीएफ में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार कल से कर पाएंगे आवेदन, ये हैं सिलेक्शन प्रोसेस
CRPF recruitment 2023: Bumper recruitment in CRPF, candidates will be able to apply from tomorrow, this is the selection process

CRPF recruitment 2023: सीआरपीएफ (CRPF) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में विभिन्न पदों पर बम्पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन 27 मार्च सोमवार से शुरू हो रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाना होगा। हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।
इन पदों पर निकली भर्ती
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 9,212 कांस्टेबल (टेक्नीशियन और ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
CRPF recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों में पुरुष आवेदकों के लिए, परीक्षा शुल्क 100 रूपये निर्धारित है। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों, सभी श्रेणियों में महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। ये सभी अभ्यर्थी फ्री में आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, पीएसटी और पीईटी, ट्रेड टेस्ट, डीवी और मेडिकल परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती परीक्षा 1 जुलाई से 13 जुलाई, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना डाउनलोड करें और प्रत्येक बिंदु को ध्यान से देखें। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 पर अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर देख सकते हैं।
CRPF recruitment 2023: सीआरपीएफ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर विजिट करें।
- यहां नीचे स्क्रॉल करें और रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- अप्लीकेशन फॉर्म भरें (आवेदन शुरू होने के बाद)।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
Also Read : Rules Changes : गैस के कीमत से लेकर सोना खरीदी तक 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, यहां देखें पूरी सूची



