बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

volleyball competition : एयर फोर्स दिल्ली ने जीता खिताब, सिकंदराबाद उप विजेता, दूधिया रोशनी में हुए मैच

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बैतूल जिले के आमला शहर में स्थित पुलिस ग्राउंड में न्यू स्टार वालीबाल क्लब के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देश की दिग्गज टीमों ने शिरकत की। इन टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन से आमला के खेल प्रेमी दर्शकों का दिल जीत लिया। रात्रि 2 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रेमी मैच देखने मौजूद रहे।

    फाइनल मुकाबले में अतिथि के रूप में एयर कमोडोर वीआरएस राजू वीएसएम, वायु कमान अधिकारी वायुसेना स्टेशन आमला, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे व ग्रुप कैप्टन त्रिलोक बन्धु गुप्ता ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर की टीमों ने भाग लिया।

    आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष गणेश बारस्कर ने बताया कि फाइनल मुकाबला एयरफोर्स नई दिल्ली और साउथ सेंटर रेलवे सिकंदराबाद के बीच खेला गया। जिसमें तीन-एक की शानदार बढ़त के साथ एयरफोर्स नई दिल्ली ने फाइनल मुकाबला जीता।

    प्रथम इनाम 51 हजार की राशि डॉ. दीपाली चौहान और पटेल एजेंसी के जाहिद पटेल सहित अतिथियों के हस्ते प्रदान की गई। जबकि उपविजेता को 31 हजार की राशि असीम इंटरप्राइजेस नागपुर के मो. मुजम्मिल खान, मोहसिन खान की ओर से अतिथियों के हस्ते प्रदान की गई। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण ट्राफी पैराडाइज इंगलिश मीडियम स्कूल, पीसीएसटी कंप्यूटर के महेश देशमुख और अनुराग मालवीय द्वारा प्रदान की गई।

    क्षेत्रीय प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 10 हजार की राशि रामपाल मोड़क द्वारा और दूसरे स्थान की टीम को 7000 की राशि हरि यादव के सौजन्य से दी गई। प्रतियोगिता में अन्य पुरूस्कार बेस्ट लिफ्टर सुखदेव सिकंदराबाद, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट विपिन, बेस्ट अटैकर अभिषेक दिल्ली, बेस्ट लिब्रो सिकंदराबाद की टीम को दिया गया। यह सब नकद राशि के रूप में जावेद ट्रेडर्स के सौजन्य से जावेद मेमन और सभी अतिथियों के हस्ते दी गई।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button