बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सीएम की सभा में ग्रामीण ने मचाया हंगामा, आत्महत्या की दी चेतावनी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    शनिवार को बैतूल में हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फसल बीमा राशि वितरण कार्यक्रम में एक ग्रामीण युवक ने जमकर हंगामा मचाया। उसने आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने उसे बमुश्किल काबू में किया। जिस वक्त यह हंगामा चल रहा था, उस वक्त खुद सीएम सम्बोधित कर रहे थे।

    जानकारी के अनुसार उक्त ग्रामीण ताईखेड़ा का रहने वाला है। वीडियो में वह अपना नाम विजय धाकड़ और साथ आए पिता का नाम तिलकचंद धाकड़ बता रहा है। वह अपने पिता को जीवित रहते ही मृत घोषित किये जाने और तमाम जगह गुहार लगाने पर भी सुनवाई नहीं होने की बात कर रहा है।

    वह मुख्यमंत्री से मिलने और नहीं मिलवाने पर वहीं आत्महत्या करने की बात कह रहा है। हंगामा होते देख अधिकारी वहां पहुंचे और समझाइश देकर उसे बमुश्किल मनाया। बताते हैं कि उसे कोतवाली थाना ले जाया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button