बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा; इधर एक युवक ने लगाई फांसी, एक ट्रेन से कटा

▪️ निखिल सोनी, आठनेर
बैतूल जिले के आठनेर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर मौके पर टीआई अजय सोनी पहुंचे और स्थिति को संभाला। इधर 2 अन्य घटनाओं में 2 युवकों की मौत हो गई। एक की ट्रेन से कटने से मौत हुई जबकि दूसरे ने फांसी लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर ब्लॉक के जामठी गांव की एक गर्भवती महिला डिलेवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई थी। गुरुवार को सामान्य प्रसव के बाद उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, इसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। मां अपने नवजात को दुलार भी नहीं पाई और दुनिया छोड़कर चली गई।

Read Also : anokha school : इस स्कूल में केवल भोजन करने आते हैं बच्चे, नहीं होती पढ़ाई-लिखाई, तीन बजे के पहले ही लटक जाता है ताला

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रसूता रोशनी पति वीरेंद्र झाड़े 32 वर्ष की 4 साल पहले एक बेटी हुई थी। अब दूसरी डिलेवरी में बेटे का जन्म हुआ। लेकिन, कुछ समय बाद यह हादसा हो गया। पुलिस ने संबंधितों के बयान लेकर मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भिजवाया है। मृत प्रसूता का मायका सातनेर का है और ससुराल जामठी की है।

Read Also : Janpad adhyaksh chunav : प्रभातपट्टन, आठनेर, भैंसदेही, भीमपुर में भाजपा और चिचोली में कांग्रेसी जनपद अध्यक्ष; भैंसदेही में निर्विरोध निर्वाचन

इस मामले में बीएमओ डॉ. अजय माहोर ने बताया कि प्रसूता बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। हाई रिस्क पेशेंट थी। हमने परिजनों से बोला था कि जिला अस्पताल में डिलेवरी कराओ। लेकिन, परिजन नहीं माने। सामान्य प्रसव हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हुई है। डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया। बच्चे का वजन कम है। इसलिए उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया है।

Read Also : Sagaun taskari : पिकअप में भरा था एक लाख से ज्यादा का सागौन, रोकने पर रेंजर के वाहन को मारी टक्कर, जब्त किया माल, एक आरोपी गिरफ्तार

बैतूल का युवक नागपुर में ट्रेन से कटा

इधर बैतूल के लोहिया वार्ड में रहने वाला एक युवक नागपुर में ट्रेन से कट गया। इससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन पिता स्वर्गीय कन्हैया यादव (24) बुधवार रात में नागपुर में आउटर पर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह ट्रेन में फल्ली-फुटाने बेचता था। उसी से घर चलता था। उसके पिता की भी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। जीआरपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Read Also : प्रभातपट्टन में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित देवीराम बनखेडे ने दर्ज की जीत

घोड़ाडोंगरी में युवक ने फांसी लगाई

घोड़ाडोंगरी नगर के बेहड़ीढाना में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। पुलिस द्वारा घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के संतकुमार परतेती ने बताया कि बेहड़ीढाना में कोमल इवने उम्र 40 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब का आदी बताया जा रहा है। शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मर्ग कर मामले की जांच कर रही है।

Read Also : हरियाली अमावस्या : सोनाघाटी और पाढर की पहाड़ियों पर रोपे 350 पौधे, नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष ने भी किया पौधरोपण

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button