बैतूल अपडेट

Court Decision : नाबालिग बालिका से रेप के आरोपी को 20 साल की सजा

Court Decision : एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दोषी ठहराया गया है। आरोपी को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मुलताई ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है।

Court Decision : बैतूल। एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दोषी ठहराया गया है। आरोपी को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मुलताई ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है।

इस प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन, अधिकारी विशेष लोक अभियोजक मालिनी देशराज ने की। उन्होंने बताया बीते 6 मई 2022 को पीड़िता ने थाना साईंखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में कहा गया था कि वह बीते 19 अप्रैल 2022 को अपने माता-पिता के साथ पिता की मौसी की लड़की की शादी में अन्य गांव गई थी। शादी में जाने के दौरान वह अपने दादाजी के साथ गाड़ी में गई थी। उसके माता-पिता और करीबी रिश्तेदार आरोपी एक अन्य गाड़ी में सवार होकर शादी में गए थे।

रास्ते में किया बालिका से दुष्कर्म 

शादी से वापस घर लौटने के दौरान माता-पिता ने बालिका को करीबी रिश्तेदार आरोपी के साथ बाइक पर सवार कर घर भेज दिया था। इस दौरान करीबी रिश्तेदार ने रास्ते में बाइक रोक कर बालिका को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

डर कर रहने लगी थी गुमसुम (Court Decision)

बालिका इस घटना से डर गई और डर से गुमसुम रहती थी। माता-पिता के बार-बार पूछने पर बालिका ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। उसके बाद माता-पिता के साथ पहुंचकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज (Court Decision)

पीड़िता की रिपोर्ट पर साईंखेड़ा पुलिस ने आरोपी किशनलाल पिता रामलाल 40 साल के खिलाफ धारा 376, 506 सहित पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। साईखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने प्रकरण की विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया।

आरोपी को पाया गया दोषी (Court Decision)

न्यायाधीश ने प्रकरण की सुनवाई उपरांत आरोपी किशनलाल को पोक्सो एक्ट की धारा 5 ढ/6 (समाविष्ट धारा 376 (2) एफ धारा 376 (3) और पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 (2) के तहत दोषी ठहराया गया।

इस पर उसे 20 साल के कठिन कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। वही धारा 506 भाग 2 में 6 माह के कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button