बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder : रॉड मारकर कर्मचारी ने की सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार; जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

बैतूल (Betul Update)। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र  (chicholi police station) में एक कंपनी में पदस्थ सुपरवाइजर की उसी के अधीन काम करने वाले कर्मचारी ने रॉड मारकर हत्या (murder by rod) कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी कर्मचारी फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। शुरूआती जानकारी यह आई है कि सुपरवाइजर द्वारा नियम कायदे बताने और रोक टोक किए जाने पर कर्मचारी ने हत्या ही कर दी। उधर बैतूल-परवाड़ा स्टेट हाईवे (Betul-Parwada State Highway) पर टाटा सूमो की टक्कर (accident) से एक बाइक सवार की मौत (bike rider death) हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत महूपानी गौनीघाट के समीप वीएनआरसी फ्रेश फूड के नामक कंपनी का कोल्ड स्टोरेज (cold storage) बनाने का कार्य चल रहा है। इस कंपनी में ज्यादातर कर्मचारी शहडोल एवं सतना के काम करते हैं। इसी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर विष्णु कुशवाह कार्यरत था।

सुपरवाईजर विष्णु कुशवाह द्वारा कर्मचारियों को नियम-कायदे के अनुसार काम करने को कहा जाता था। साथ ही रात में घूमने से भी मना किया जाता था। आरोपी राकेश केवट निवासी शहडोल को भी सुपरवाईजर द्वारा रोक टोक की गई थी। इससे आक्रोशित होकर उसने बीती रात सुपरवाईजर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में सुपरवाइजर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सुबह कंपनी के अभयजीत पटेल ने चिचोली पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना से कंपनी में कार्यरत अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

परतवाड़ा स्टेट हाइवे पर हुआ हादसा

इधर बैतूल-परतवाड़ा रोड पर ग्राम कोथलकुंड और सालईढाना के पास टाटा सूमो जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। उसके साथ बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कोथलकुंड टोल बैरियर की एंबुलेंस से उसे भैंसदेही शासकीय अस्पताल में भिजवाया गया है। बाइक पर रूपेश पिता रामप्रसाद दहीकर (32) और उसका दोस्त गंगाराम ठाकरे सवार थे। वे धामनगांव के पास स्थित बोकरीखापा गांव के रहने वाले हैं।

दोनों परतवाड़ा की ओर जा रहे थे। इस दौरान टाटा सूमो ने टक्कर मार दी। जिससे रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन गंभीर रूप से घायल है। उसे भैंसदेही अस्पताल लाया गया। जहां से जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया है। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी। इस पर डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची। भैंसदेही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button