देश/विदेश

Manipur Shocking News: मणिपुर में हथियारबंद लोगों ने लूटा बैंक, 20 लाख कैश ले उड़े

Manipur Shocking News : मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक बैंक लूट लिया गया।

Manipur Shocking News : मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक बैंक लूट लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब दो बजे तुईबोंग इलाके में एसबीआई की सालबुंग शाखा में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि चार हथियारबंद लोगों ने लगभग 20 लाख रुपए नकद लूट लिए, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कहा कि जांच चल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि डकैती के बाद, नकाब और हेलमेट पहने हुए हथियारबंद लोग कांगवई की ओर भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button