बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमनोरंजन अपडेट

सनी लियोनी के गाने पर बवाल: गृहमंत्री मिश्रा बोले- तीन दिन में नहीं हटाया तो होगी एफआईआर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ MP में भी बवाल मच गया है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सनी लियोनी से माफी मांगने को कहा है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार सनी लियोनी के नए गाने पर विधि विशेषज्ञों से परामर्श ले रही है। 3 दिन के अंदर यदि सनी लियोनी गाने को लेकर माफी नहीं मांगती हैं और यूट्यूब से गाना नहीं हटाया जाता है तो सरकार सनी लियोनी और शारिब तोशी के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करेगी। बता दें कि सनी लियोनी के ‘मधुबन’ गाने को सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। ये पार्टी सॉन्ग है, जिसे सनी लियोनी पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1960 की फिल्म ‘कोहिनूर’ में मोहम्मद रफी के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ पर आधारित है। कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने इस गाने को आवाज दी है। सनी ने इस गाने का जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन गाना विवादों में फंस गया। 22 दिसंबर को उनका यह गाना रिलीज हुआ था। उत्तर प्रदेश के मथुरा के संतों ने भी इस गाने के वीडियो पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं।

दिग्विजय को विधर्मी बताया
गृह मंत्री ने कहा दिग्विजय सिंह जैसे विधर्मी लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। वीर सावरकर को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि दिग्विजय सिंह के बयान पर उनका स्टैंड क्या है, क्या वह दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करते हैं।

न्यूज सोर्स:https://dainik-b.in/ywTH35vrimb

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button