बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

death by drowning : पानी से भरे टांके में डूबने से दो साल के मासूम की मौत, नौ बहनों के बाद मिला था परिवार को बेटा

बैतूल। जिले के भीमपुर ब्लॉक के बटकी पिपरिया गांव के एक 2 साल के मासूम बालक की पानी से भरे टांके में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाया गया। उसका अंतिम संस्कार रविवार को रहटगांव में किया जाएगा। इस मासूम की मौत का सभी को इसलिए भी अधिक दुख है कि वह 9 बहनों के जन्म लेने के बाद जन्मा था और परिवार का इकलौता बेटा था।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी भागीरथ यादव ने बताया कि बटकी पिपरिया ग्राम के निवासी वासुदेव यादव हरदा जिले के ग्राम रहटगांव में विगत कई वर्षों से मेहनत मजदूरी करते थे। आज रहटगांव में घटी दर्दनाक घटना में उनका 2 साल का इकलौता बेटा कपिल पानी की हौद में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना आज लगभग 3 बजे की है। बच्चे की मौत होने पर टिमरनी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करा कर घर लाया गया। श्री यादव ने बताया कि उनके घर 9 लड़कियों के होने के बाद इस बच्चे का जन्म हुआ था। वह पूरे परिवार का लाडला था। यही कारण है कि केवल परिवार ही नहीं समाज और ग्राम में भी बच्चे की मौत से बेहद दुख है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button