बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

इस गांव में सप्लाई हो रहे पीने के पानी में निकल रही इल्लियां, शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम भडूस में ही ग्रामीणों को शुद्ध पानी (Pure water) मुहैया नहीं हो पा रहा है। यहां पंचायत द्वारा जिस पानी की सप्लाई की जा रही है, उसमें इल्लियां निकल रहीं हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि बार-बार हो रहा है। इस बारे में शिकायतों के बावजूद कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।

    ग्राम भडूस के निवासी दिगंबर साहू ने इस संबंध में बताया कि आज पंचायत द्वारा जिस पानी की सप्लाई की गई उसमें इल्लियां थी। जल्दबाजी में वे देख नहीं पाए तो एक इल्ली उनके मुंह में आ गई। इसके चलते उन्हें उल्टियां हो गई। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि हाल ही में ऐसा पांचवीं बार हुआ है।

    यह भी पढ़ें… लापरवाही: अधूरा छोड़ दिया कुआं, 3 किमी दूर से ला रहे पानी

    उन्होंने बताया कि जगह-जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हैं और इसी के चलते यह स्थिति बन रही है। ग्रामीणों को दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। यह दूषित पानी पीकर लोग आए दिन बीमार पड़ रहे हैं। श्री साहू के मुताबिक उन्होंने खुद एक महीने पहले वाटर सप्लाई करने वाले कर्मचारी से इस बारे में शिकायत की थी मगर कोई सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार कर ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें… लाखों खर्च होने पर भी नहीं मिल रहा पानी, नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button