बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Penalty : कलेक्टर ने ट्रांसपोर्टरों पर 28520 रुपए का लगाया जुर्माना, राशन परिवहन में की थी देरी

◾ उत्तम मालवीय, बैतूल
विभिन्न राशन योजनाओं में आपूर्ति किए जाने वाले राशन के परिवहन में विलंब करने पर जिले के दो परिवहनकर्ताओं पर 28 हजार 520 रुपए की पेनाल्टी अधिरोपित की गई है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा सोमवार को राशन परिवहन की समीक्षा की गई। इस दौरान एनएफएसए, प्रधानमंत्री ग्रामीण कल्याण योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, गेहूं आधारित न्यूट्रिशन योजना एवं कल्याणकारी योजना के तहत चिचोली, भीमपुर, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी एवं भैंसदेही की उचित मूल्य की दुकानों पर 28 अप्रैल की स्थिति में स्कंध का उठाव पूर्ण नहीं किया जाना पाया गया। फलस्वरूप संबंधित परिवहनकर्ता पर 5 रुपए प्रति क्विंटल प्रतिदिन की दर से 28 हजार 520 रुपए की पेनाल्टी अधिरोपित की गई है।

Accident : खेड़ली बाजार मार्ग पर पलटा ऑटो, पांच लोग हुए घायल, कैटरिंग का काम करने जा रहे थे घायल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button