वायरल अपडेट

Desi Jugaad: बंदे ने कार को जुगाड़ से बना दिया दूध वाला ट्रक, वीडियो हुआ Viral….

Desi Jugaad: देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) के बहुत से वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे। कुछ जुगाड़ तो इतने कमाल के होते है कि उन्हें देखकर हर कोई अपने-अपने कमेंट देते है। आपने देखा होगा मार्केट में ऑटोमोबाइल कंपनी एक से बढ़कर नए मॉडल पेश कर रही है। वहीं दूसरी ओर जुगाड़ करने वालों ने किसी भी गाड़ी को नहीं बख्‍शा है। जुगाड़ू की मदद से लोग गाड़ी में इतने बदलाव कर देते हैं कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं।

अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Wagon R का Hilux वर्जन नजर आ रहा है। और इतना ही नहीं इस गाड़ी को दूध वाली गाड़ी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर बोलेगे- ये कैसे मुमकिन हो सकता है…..

यहां देखें वीडियो (Desi Jugaad)….

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bunny Punia (@bunnypunia)

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक Hilux जैसी कार सड़क पर जा रही है। लेकिन वीडियो बनाने वाले शख्स को अचानक पता चलता है कि यह तो Wagon R है, तो वह अच्छे इस गाड़ी का पूरा वीडियो बना लेता है। आप देख सकते हैं कि सिल्वर कलर की गाड़ी का अगला हिस्सा Wagon R का है और पीछे सामान रखने के लिए ट्रक जैसा स्ट्रक्चर बनाया गया है। जिससे ये पिकअप वाहन लग रहा है। गाड़ी के पीछे के हिस्से में दूध के कई कंटेनर रखे हुए हैं।

लोगों ने किए जमकर कमेंट (Desi Jugaad)

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @bunnypunia ने 23 फरवरी को पोस्ट किया था। इस वीडियो को अब तक 61 लाख व्यूज और 2 लाख से ज्‍यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक शख्स ने लिखा – आखिरकार SUZUKI Hilux मार्केट में आ गई। दूसरे ने कमेंट किया- इंडिया की चीजें सिलेबस के बाहर हैं। वहीं अन्य ने कहा – इंडिया है तो मुमकिन है।

(Disclamer : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।)

वायरल अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button