बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रजक समाज की कार्यकारिणी का विस्तार, आधा दर्जन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मंगलवार को सुशील उदयपुरे के निवास टिकारी बैतूल में रजक समाज की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सामाजिक एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सर्वसम्मति से कुछ सदस्यों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

    इसमें मनोज तायवाड़े को जिला संगठन मंत्री, प्रमोद भारती को जिला महासचिव, विधि सिसोदिया को बैतूल ब्लॉक उपाध्यक्ष, सोनाली उदयपुरे को बैतूल ब्लॉक संयोजक, कविता इन्हें को बैतूल नगर उपाध्यक्ष और राजरानी बिंजवे को बैतूल नगर संयोजक बनाया गया।

    सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित रजक वीरों एवं रजक शक्तियों द्वारा तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष तुलसी मालवी द्वारा 23 फरवरी के जन्मोत्सव कार्यक्रम हेतु पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

    यह भी पढ़ें… गोपाला-गोपाला की गूंज, रजक समाज ने मनाई संत गाड़गे बाबा की पुण्यतिथि

    इसमें कार्यक्रम प्रभारी श्री राजन सिसोदिया (जिला उपाध्यक्ष), कार्यक्रम सहप्रभारी गौरीशंकर बाथरी (जिला समन्वयक), कार्यक्रम सह प्रभारी अंकित बाथरी (बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष) बनाए गए। इन सभी से अपेक्षा की गई कि निश्चित ही आपके मार्गदर्शन में इस बार भी जिला-स्तरीय ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

    उल्लेखनीय है कि संत गाडगे बाबा जन्मोत्सव 23 फरवरी 2022 को कस्तूरी बाग इटारसी रोड हनुमान मंदिर के पास मनाया जाएगा। यह जन्मोत्सव का तृतीय वर्ष है, जिसे रजक समाज जिला बैतूल धूमधाम से मनाएगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button