बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Highway par hadsa : नेशनल हाइवे पर कंटेनर ने कार को ठोका, बाल-बाल बचा परिवार, शाहपुर के पतौवापुरा में हुआ हादसा

• नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले के शाहपुर स्थित पतौवापुरा में नेशनल हाइवे पर रविवार शाम को एक हादसा हो गया। एक कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार परिवार बाल-बाल बचा। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर में आज शाम 5.30 बजे पतौवापुरा में विधायक ब्रह्मा भलावी के मकान के सामने यह हादसा हुआ। वर्धा महाराष्ट्र से उदयपुर जा रही एक स्विफ्ट कार को कंटेनर ठोक दी। हादसे में कार में बैठे परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। देखें वीडियो…

कार में विजय डोंगरे एवं उनकी पत्नी सहित दो बच्चे सवार थे। विजय डोंगरे ने बताया कि उनके बड़े पुत्र भावेश का नारायण सेवा संस्था द्वारा उदयपुर में पैरों का ऑपरेशन हुआ था। जिसके इलाज के लिए जा रहे थे। इस बीच एक कंटेनर ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें… tragic accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच की मौके पर मौत, 30 लोग घायल, 10 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button