बैतूल अपडेट

Betul Crime News : छह ट्रकों में ले जा रहे थे 900 बकरा-बकरी, पुलिस ने किए जब्त

Betul Crime News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस ने बकरा-बकरियों के परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। झल्लार थाना पुलिस ने बैतूल परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर बीती रात 6 ट्रक पकड़े हैं। जिनमें क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से 900 बकरा-बकरियों को ले जाया जा रहा था। आधा दर्जन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से दी गई जानकारी में बताया कि बैतूल जिले में अवैध रूप

Betul Crime News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस ने बकरा-बकरियों के परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। झल्लार थाना पुलिस ने बैतूल परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर बीती रात 6 ट्रक पकड़े हैं। जिनमें क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से 900 बकरा-बकरियों को ले जाया जा रहा था। आधा दर्जन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किए हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम से दी गई जानकारी में बताया कि बैतूल जिले में अवैध रूप से पशुओं के क्रूरता पूर्वक परिवहन की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिस हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे।

झल्लार पुलिस ने की कार्रवाई

थाना झल्लार पुलिस द्वारा 23 मई की रात्रि में करीब 12.30 बजे कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बकरा-बकरी का परिवहन करते हुए 6 ट्रक पकड़े गए। इनमें कुल 900 बकरे-बकरियां थे। इन्हें ट्रकों में क्रूरता पूर्वक भरा गया था। यह ट्रक यूपी के झांसी से हैदराबाद जा रहे थे।

इन ट्रकों से हो रहा था परिवहन

पुलिस ने क्रूरता पूर्वक पशु परिवहन करते हुए छह ट्रक पकड़े। इनमें यूपी-सीटी-6843, यूपी-93/सीटी-6331, एमपी-09/एचएच-3908, यूपी-92/एटी-2308, आरजे-11/जीसी-4563 और एमपी-09/एचएच-4922 शामिल हैं।

यह ले जा रहे थे बकरियों को (Betul Crime News)

इस मामले में पुलिस ने मोनू यादव 25 साल निवासी पिछोर-शिवपुरी, शाहिल खान 22 साल निवासी अमोला-शिवपुरी, राजेन्द्र लोधी 25 साल निवासी माजरा सापई-शिवपुरी, प्रताप सिंह 37 साल निवासी दौलतपुर-कानपुर देहात, संजीव कुमार परिहार 43 साल निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी और पवन गोस्वामी 40 साल निवासी जोशी मोहल्ला शिवपुरी पर एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने की यह कार्रवाई (Betul Crime News)

इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम व मोटर यान अधिनियम की धारा 66/192-ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की है।

‘सांझवीर टाइम्स’ ने किया खुलासा (Betul Crime News)

इस पूरे मामले का खुलासा बैतूल के सांध्य दैनिक अखबार ‘सांझवीर टाइम्स’ ने किया था। अखबार ने यह खुलासा किया था कि भैंसदेही क्षेत्र के एक कथित भाजपा नेता द्वारा पशुओं की तस्करी करने वाले इन वाहनों को बाकायदा पर्ची सिस्टम के माध्यम से झल्लार से पास कराया जाता है।

अखबार के अनुसार इसके लिए बाकायदा एक हजार रुपये एक ट्रक के लिए जाते हैं। इस खुलासे के बाद एसपी निश्चल एन झारिया ने पूरे मामले की जांच के लिए एएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button